हजारीबाग- चौपारण थाना अंतर्गत हथिया बाबा मोड़ के निकट दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो गई. वहीं 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाजे के लिए अस्पताल ले जाया गया है
इस हादसे में जिन सात लोगों की मौत हुई है, वे गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के रहने वाले थे. सभी मुंडरो पंचायत के बिहारो अंतर्गत सलैयाटांड के निवासी थे. घटना के बाद मृतकों के घर और गांव में मातम हैं.
जानकारी के अनुसार, सलैयाटांड गांव के कुंजों प्रजापति (90 साल) की रविवार को मृत्यु हो गई थी.लगभग 20 लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर शव जलाने के लिए बनारस जा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दनुआ घाटी के महानेटांड़ कट के समीप वाहन के उपर रखा शव का रस्सी ढीला हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन सड़क पर खड़ा कर यात्री रस्सी को ठीक करने में जुटे थे.
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए. जिससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी सवारी गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
मृतकों में कुंजों पंडित के बेटे राजू पंडित, बहु बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित (चौबे), जीजा रामेश्वर पंडित (चिचाकी) एवं पड़ोसी रामकिशुन मंडल शामिल हैं.
वहीं घायलों में डिली प्रजापति, जितेन्द्र पंडित, विष्णु पंडित, मृतक कुंजो प्रजापति के बेटा सीताराम पंडित, फागुन पंडित, बेटा, लखन पंडित, बेटा रूबिया देवी, सावित्री देवी आदि शामिल हैं.








