डेस्क- आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से 2 लोगों की मौत हो गई और 52 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गईं। इसके कारण 35 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।
12,230 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तूफान से राज्य को करीब ₹344 करोड़ का नुकसान हुआ है। बुधवार को भी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया और तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज हवाओं और बारिश से हजारों पेड़ उखड़ गए, बिजली के सैकड़ों खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन फंसने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
राज्य के 15 जिलों के 132 मंडलों में चक्रवात का असर पड़ा है और 30,661 हेक्टेयर में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं। 312 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुरासु मंगलवार तड़के आंध्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।
इसे चक्रवात की उच्च श्रेणी से हटा कर मध्यम स्तर वाले गहरे दबाव के क्षेत्र की श्रेणी में कर दिया गया है और इसके बुधवार को केवल एक कम दबाव वाले और हल्की मौसम प्रणाली में तब्दील होने का अनुमान है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुरासु फिलहाल कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।








