भागलपुर- भागलपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधे घंटे बाद 5 से 7 साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान चाकू से भी हमला किया गया। घटना में दो युवक घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-6 के पास एक बदमाश यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश गाली-गलौज करने लगा और उन्हें धमकी देकर वहां से चला गया।
आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद वही बदमाश अपने 5 से 7 साथियों के साथ हथियार लेकर वापस पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान बदमाशों ने चाकू से भी हमला किया। घटना में मोहम्मद मेराज के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि मोहम्मद आमिर चाकू के हमले में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने रेलवे गेट नंबर-6 के बाहर गली से लेकर रेलवे परिसर के टिकट काउंटर और पार्किंग तक फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना के बाद परिजनों ने शाहबाज नगर कमेली निवासी आमिर, अली और तारीख समेत कुछ अन्य युवकों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








