डेस्क- दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हमने रैली में आने वालों से यहां शॉपिंग करने की अपील की थी, जिससे दुकानदारों का फायदा हो सके. लेकिन कनॉट प्लेस आते समय पता चला है कि BJP ने जबरदस्ती सारी दुकानें बंद करवा दी हैं.
राहुल गांधी ने खुली बस में रवाना होने के दौरान वीडियो मैसैज में कहा कि व्यापारियों का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!
राहुल गांधी ने ये आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब कई व्यापार संगठनों ने त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में रैली नहीं करने की अपील की थी. उनका कहना है कि इससे व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें इससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार (31 अक्टूबर) को वीडियो जारी कर लोगों से सामान खरीदने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, ”लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं. त्यौहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें.”
उन्होंने कहा, ”प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए – व्यापारियों का फायदा हो जाएगा. मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी.
BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है. मगर, दोनों काम करते हैं. कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली के बीच दिल्ली के व्यापार पर आए अभूतपूर्व संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है.
CTI ने बताया कि इस रैली के चलते दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर हो सकता है. CTI ने कहा कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं.
रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहेगा और 80% कारोबार पर असर हो सकता है. बीजेपी ने भी इसे मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था.








