डेस्क- दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.
राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत 19 पार्टियों के नेता मिंटो जंक्शन से मार्च करते हुए रामलीला मैदान जा रहे हैं। TMC नेता अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी भी रैली में शामिल होने पहुंच चुके हैं.
रविवार को रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से हुई. यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंच रही है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात की गई है. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.
रैली में SIR का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी। विपक्ष ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है, जबकि दिल्ली पुलिस का अनुमान 50 हजार लोगों का है।
मैदान की क्षमता व्यवस्थाओं के बाद 30 से 40 हजार लोगों की रह जाएगी। पिछले 25 दिनों में विपक्ष इस मुद्दे पर सातवीं बार एकजुट हुआ है। इससे पहले 6 से 13 अक्टूबर के बीच छह बार प्रदर्शन हो चुके हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली का विरोध जताया है. CTI ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा था कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए.
राहुल गांधी ने कहा कि त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. राहुल ने कहा, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए. व्यापारियों का फायदा हो।
रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने लिखा, ‘कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं.’
मंच पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. देखना होगा कि इस रैली में राजनेताओं द्वारा क्या मुद्दे उठाए जाते जाते है और बीजेपी किस तरह इसका पलटवार करती है.








