पलामू- जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. फूड सेफ्टी की टीम ने झारखंड के चर्चित चाय चेन से जुड़े हुए आउटलेट से 500 पैकेट एक्सपायर्ड टी मसाला जब्त किया है.
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को पलामू के पाटन के इलाके में छापेमारी की. खाद सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी की गई. जबकि छापेमारी में प्रसिद्ध फूड सेफ्टी ऑफिसर संजीव कुमार उपाध्याय ललिता कुमारी, अभय शंकर ठाकुर भी मौजूद रहे.
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने पाटन के इलाके में केक दुकान, मिठाई दुकान, ढाबा, होटल, फास्ट फूड प्रतिष्ठान और चाय दुकानों में जांच की. इसी जांच के दौरान चर्चित चाय चेन की फ्रेंचाइजी की चाय दुकान से 500 पैकेट एक्सपायर्ड टी मसाला मिले, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. इस दौरान दुकान संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं था और स्वच्छता का ख्याल नहीं रखा जा रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान पाटन के एक स्वीट्स दुकान से 120 क्रीम चॉप जब्त किया गया. जिसमें गैर खाद्य रंग का इस्तेमाल हो रहा था. जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया. पाटन के इलाके में तीन दुकानों में खुले में सिगरेट और पान मसाला बेचने के आरोप में 1700 का जुर्माना भी लगाया गया है.
छापेमारी के दौरान जिन लोगों की लापरवाही पकड़ी गई है उन दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फूड सेफ्टी ऑफिसर लव कुमार गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा.








