पटना- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. सभी 8 सीटों के रिजल्ट अब घोषित कर दिए गए हैं. तीन सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय ने बाजी मारी. जेडीयू, आरजेडी और जन सुराज के खाते में एक-एक सीटें आईं.
पटना, दरभंगा और तिरहुत शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा सारण शिक्षक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम भी घोषित किए गए हैं. इनमें भाजपा ने दरभंगा स्नातक, तिरहुत शिक्षक और कोसी स्नातक सीट पर जीत दर्ज की.
जदयू के नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी रहे, जबकि राजद के डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक सीट पर जीत हासिल की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के सुरेश राय विजयी हुए. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत दर्ज की.
जीते हुए उम्मीदवारों के नाम-
- पटना शिक्षक: डॉ. संजीव कुमार (राजद)
- पटना स्नातक: नीरज कुमार (जदयू)
- दरभंगा शिक्षक: सुरेश राय (जन सुराज)
- दरभंगा स्नातक: सर्वेश कुमार (भाजपा)
- तिरहुत शिक्षक: डॉ. नरेंद्र सिंह (भाजपा)
- तिरहुत स्नातक: बंशीधर बृजवासी (निर्दलीय)
- सारण शिक्षक: राहुल राज (निर्दलीय)
- कोसी स्नातक: एनके यादव (भाजपा)








