पूर्णिया- पूर्णिया में घर के पीछे गोबर फेंकने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
मामला धरहरा चकला भुनाई पंचायत के हेरपुरमादी वार्ड नंबर 01 में सोमवार की सुबह हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां 50 वर्षीय किशोर सुथीयार उर्फ छुतहरू शर्मा की मौत हो गई.
वहीं, दूसरे घायल जयकुमार सुथीयार का इलाज जारी है. घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, घर के पीछे गोबर फेंकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े विवाद के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान दबिया और लाठी से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, बनमनखी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया रेफर कर दिया गया.
जीएमसीएच, पूर्णिया में इलाज के दौरान 50 वर्षीय किशोर सुथीयार उर्फ छुतहरू शर्मा ने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे घायल जयकुमार सुथीयार का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद आरोपी फरार हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.








