गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज में एक होटल में काम करने वाले बेटर की साथी कर्मियों ने बेरमही से हत्या कर दी. आरोप है कि वेटर अनीश सिंह को चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला गया. विवाद बाइक की चाबी न देने को लेकर शुरू हुआ. मृतक अनीश होटल में पिछले 4 महीनों से वेटर कैप्टन के रूप में काम कर रहा था.
वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फरार होने से पहले ही आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया.
मिली जानकारी अनुसार, होटल में किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था, जिसके जश्न में होटल के अन्य स्टाफ शामिल थे. इसी पार्टी के दौरान आरोपी गौतम ने मृतक से बाइक की चाबी मांगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जब युवक ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवक की पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने बताया कि ”मुख्य आरोपी गौतम मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है और उसने करीब 20 दिन पहले ही उस होटल का काम छोड़ दिया था, लेकिन वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था.”
इसके अलावा, इस पूरी घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल और सुजॉय को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
होटल के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित परिजन निष्पक्ष जांच तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई होटल मालिक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है.








