पटना- जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि अब वह किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे, बल्कि अपनी पार्टी बनाएंगे.
अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने की जानकारी खबर देखकर मिली. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. अनंत सिंह ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि जिन्होंने उन्हें पार्टी से निकाला है, उनकी औकात क्या है, यह चुनाव आने पर पता चल जाएगा.
जदयू से निष्कासन के पीछे किसकी भूमिका है, इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी में जिन्हें मालिक बनाया गया है, उन्हीं लोगों ने उन्हें निकाला होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है. साथ ही पार्टी की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरीके से पार्टी में काम हो रहा है, उससे पार्टी बची नहीं है.
अनंत सिंह ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खत्म हो चुके हैं और पार्टी बर्बाद हो गई है. उन्होंने आने वाले चुनाव में जदयू के प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि चुनाव में पार्टी की स्थिति सामने आ जाएगी.
ललन सिंह ने आगे कहा, JDU को कम से कम 10 सीटें जीतने में भी लाले पड़ जाएंगे . मुझे नहीं पता कि इस कार्रवाई का आदेश किसने दिया; शायद जिन लोगों ने पार्टी पर कब्ज़ा कर लिया है, वे ही इसके ज़िम्मेदार हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मैं अपनी खुद की पार्टी को मजबूत करूंगा. मेरा मानना है कि JDU का कोई भविष्य नहीं है. यह बात चुनावों के दौरान पूरी तरह साफ हो जाएगी.








