पटना- MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर संदिग्ध बैग की बरामदगी की गई है. बैग से लाइसेंसी पिस्टल, 35 कारतूस और जरूरी कागजातों की बरामदगी हुई है. बताया जा रहा है कि बैग में चेकबुक और 25 हजार रुपये भी थे.
वहीं MLC के कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पाकर शास्त्री नगर पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि बैग महुआ निवासी कारोबारी डाॅ. शमीम अंसारी का है। एक शातिर ने झांसा देकर उनका बैग चोरी कर लिया था।
मिली जानकारी अनुसार, डाॅ. शमीम अंसारी शुक्रवार को काम के सिलसिले में पटना आए थे। वह पारस अस्पताल के सामने अपनी गाड़ी में बैठे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कही।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह सुनकर वे गाड़ी से उतरकर जांच करने लगे। उनका बैग गाड़ी में ही रखा था। इसी बीच आरोपित बैग चोरी कर फरार हो गया। बैग में 25 हजार रुपये नकद समेत कई जरूरी सामान थे। इसको लेकर पीड़ित ने घटना की शिकायत एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
बैग की तलाशी में पुलिस को लाइसेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चाबियां, चेकबुक और जरूरी दस्तावेज मिले। हालांकि, उसमें रखे 25 हजार रुपये गायब थे। पुलिस को शक है कि आरोपित ने नकदी निकालने के बाद बैग को एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर फेंक दिया।
पुलिस ने पीड़ित डाॅक्टर को बैग मिलने की जानकारी दे दी है। शास्त्रीनगर थाना की पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज हुई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी से शातिरों की पहचान की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








