हजारीबाग- हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 से बरामद किया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.
बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृतक के पिता ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है. मृतक के पिता ने अपने दामाद कुशाग्र रुद्र पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
उनका आरोप है कि अनुष्का की मौत आत्महत्या नहीं है, बल्कि हत्या हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड लॉक से बंद था, लेकिन बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि अनुष्का चक्रवर्ती ने करीब 3 साल पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था. दोनों गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में एक साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति फ्लैट से गायब है और पालतू कुत्ते को भी अपने साथ ले गया है.
पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. कुशाग्र रुद्र मूल रूप से व्यवसायी बताया जाता है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच का निष्कर्ष आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.








