दरभंगा- बिहार के दरभंगा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट की है. जहां मां के साथ मेला घूमने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है.
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. युवती को जांच के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बिरौल थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर को वह अपनी बेटी के साथ शिवनगरघाट में मेला घूमने गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेले में भीड़ के दौरान बेटी उससे बिछड़ गई. काफी देर तक बेटी का पता नहीं चलने के बाद परिजन परेशान हो गए. अगले दिन सुबह युवती ने फोन कर अपनी मां को घटना की जानकारी दी.
पीड़िता की मां के मुताबिक, युवती ने बताया कि एक लड़का अपने दो दोस्तों के साथ उसे बाइक पर जबरदस्ती लेकर फरार हो गया. आरोप है कि इसके बाद तीनों ने युवती से दुष्कर्म किया. घटना के बाद अगले दिन सुबह फिर से शिवनगरघाट चौक पर छोड़कर सभी फरार हो गए.








