सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी में युवक की हत्या कर दी गई. जिले के बाजपट्टी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बाजपट्टी टावर चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
मृतक की पहचान मधुरापुर गांव निवासी वार्ड नंबर-1 के नरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई है. वहीं, आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना को बुधवार की शाम करीब 8:30 बजे अंजाम दिया गया जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हो रहा था. गंभीर हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपट्टी लाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








