भोजपुर- बहुचर्चित पूर्व कस्टम अधिकारी सह क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन आरोपितों की गुंडा परेड कराई.
नवादा थाना पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित चंदन सिंह समेत अभिषेक यादव और टीपू कुमार को न्यायालय भेजने से पहले थाना परिसर से पैदल परेड कराते हुए कोर्ट तक पहुंचाया.
पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस टीम तीनों आरोपितों को नवादा थाना से लेकर करमन टोला, मठिया मोड़, महावीर टोला और रमना रोड होते हुए न्यायालय पहुंची. इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की. लोगों का कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ेगा और उनका मनोबल कमजोर होगा.
दरअसल, बीते 15 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे कनकपुरी मोहल्ले में पूर्व कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
वह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे, तभी अपराधियों ने उन्हें जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के समीप निशाना बनाया. इस चर्चित हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे 14 कट्ठा जमीन का विवाद प्रमुख कारण बताया जाता है.








