रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां के अंतिम संस्कार के अगले ही दिन सरकारी कामकाज पर लौट आए हैं. नेमरा स्थित आवास पर उन्होंने आवश्यक फाइलों पर हस्ताक्षर किए. शुक्रवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने नेमरा स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर करीब आधा दर्जन सरकारी फाइलें उन्हें सौंपीं.
मुख्यमंत्री ने इन फाइलों पर आवश्यक हस्ताक्षर किये. बताया गया कि सभी फाइलें नियमित सरकारी कामकाज से संबंधित थीं और इन पर मुख्यमंत्री की मंजूरी या हस्ताक्षर जरूरी थे.
शोक की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री ने जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया. मुख्य सचिव के साथ फाइलों से जुड़े आवश्यक विषयों पर भी चर्चा हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








