पटना- दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार 10 अक्टूबर को प्रस्तावित आन्दोलन को लेकर बिहार से जाने वालीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बिहार से दिल्ली की रद्द की गईं आज की ट्रेनें, कल भी दिल्ली से नहीं चलेंगी।
नई दिल्ली से पटना के बीच तेजस राजधानी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से शनिवार को नहीं खुलेगी। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस भी शनिवार को रद्द रहेगी।
दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर रेलवे ने यह फैसला लिया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसका असर बिहार में ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना से दिल्ली जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें तेजस राजधानी और अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं, अररिया के जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस को रेलवे ने पहले रद्द किया था, लेकिन बाद में उसे तय समय पर चलने का आदेश जारी कर दिया।
यानी कि सीमांचल एक्सप्रेस शनिवार को रद्द नहीं रहेगी। रेलवे ने एडवाइजरी जारी की है कि घर से निकलने से पहले यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें। इसके लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल कर सकते हैं।
रेलवे के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 9 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल) सीमांचल एक्सप्रेस का परिचालन जोगबनी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच रद्द रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी सूचना यात्री सूचना प्रणाली, हेल्पलाइन नंबर 139 सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है।
इधर, पटना स्टेशन पर यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्री निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें कि जिस गाड़ी से उन्हें जाना है वह कहां है।








