पटना- पटना के बिक्रम इलाके में एक महिला सिपाही के पति ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला सिपाही के पति को पटना एम्स ले जाया गया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पंकज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पूरे मामले की छानबीन शुरू की गयी। बताया जाता है कि मृतक राज आर्या डायल 112 में तैनात महिला कॉन्स्टेबल श्रृति कुमारी के पति थे।
घटना के वक्त पति-पत्नी दोनों कमरे में थे कि तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोग वहां पहुंचे तो देखा कि राज आर्या खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा हुआ था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राज आर्या को पटना एम्स भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि 6 साल पहले भागलपुर की रहने वाली महिला सिपाही श्रृति कुमारी और राज आर्या की शादी हुई थी। विवाह के बाद श्रृति कुमारी की नौकरी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी।
पति राज आर्या के साथ वह पटना के बिक्रम में राम पुकार सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। शादी के 6 साल बाद भी दोनों निसंतान थे। हालांकि घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच में जुटी है। इस घटना पर अभी तक पुलिस के अधिकारियों का कोई बयान नहीं आ पाया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








