कटिहार- कटिहार के हरिगंज पटेल चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े युवा अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान रोजीतपुर निवासी अजीमुद्दीन उर्फ गुड्डू अंसारी, पिता अलीमुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अधिवक्ता को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. अधिवक्ता की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजीमुद्दीन उर्फ गुड्डू अंसारी सोमवार को न्यायालय जाने के लिए घर से निकले थे. पटेल चौक के पास तीन से चार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि अपराधियों ने पहले उनकी बेल्ट से पिटाई की. इसके बाद गोली मारकर मौके से फरार हो गये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोली लगने के बाद अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से वारदात की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.
एसपी परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आयी है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








