हजारीबाग- जिला में चक्रवात तूफान अर्णब का असर देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों से लगातार हजारीबाग में बारिश हो रही है. जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है.
सबसे अधिक परेशानी लोगों को बिजली से हो रही है. तूफान के कारण जिले में लगभग 70 से 80 बड़े-बड़े पेड़ गिर चुके हैं. जिससे बिजली के तार जगह-जगह टूट गए हैं.
इस कारण लगभग 48 घंटा से पूरा शहर ब्लैकआउट हो चुका है. लोग मोमबत्ती और लालटेन का सहारा ले रहे हैं. वहीं शहर के अधिकतर प्रतिष्ठा भी बंद है. सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों को हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिजली विभाग के अनुसार, तेज हवा के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 70 से 80 पेड़ गिर गए, जिसकी चपेट में आने से बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं.
बिजली विभाग के डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है. विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंचकर टूटे तार और क्षतिग्रस्त बिजली संरचनाओं को दुरुस्त करने में जुटी हैं.
इन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक घंटे के भीतर हजारीबाग शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य करने की स्थिति में विभाग पहुंच जाएगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन्होंने कहा कि यदि मौसम या किसी अन्य कारण से कोई नया व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ तो बिजली व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा.
अशोक कुमार उपाध्याय ने बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी. उन्होंने बताया कि बड़कागांव, इचाक और कटकमदाग प्रखंड के करीब आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है. अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य जारी है.
हजारीबाग के स्थानीय बताते हैं पिछले दो-तीन दिनों से हजारीबाग में तुफान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. 36 घंटा से अधिक समय से बिजली गुल है, पूरा शहर ब्लैक आउट है, जगह जगह पर जल जमाव है, लोग खासे परेशान हैं.
शहर की अधिकतर दुकानें बंद हैं. बिजली के कारण लोग परेशान है. तूफान अर्णब के प्रभाव से हजारीबाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और आपूर्ति बाधित हो गई.








