जमशेदपुर- झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक मॉल में शनिवार दोपहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई।
पुलिस ने बताया कि एक रेस्तरां में कुछ लोग खाना खा रहे थे कि तभी हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी करते हुए अंधाधुंध गोलियां चला दी, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कुल 11 गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए। वारदात के बाद घायलों को इलाज के लिए ‘टाटा मेन’ अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी के पीछे निजी दुश्मनी की बात सामने आ रही है।
पुलिस ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








