पटना- जमुई और समस्तीपुर में लड़कियों से बदसलूकी के वीडियो सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गरम है. अब योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने इन घटनाओं को लेकर कई सवाल उठाए हैं.
उन्होंने कहा कि कुछ लोग वीडियो को वायरल कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली हर चीज को तुरंत सच नहीं मानना चाहिए. पहले उसकी सच्चाई जांचनी चाहिए.
जमुई की पीड़ित छात्रा और उसके परिवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की थी. इसके बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई. इस फोटो को लेकर तेजस्वी यादव ने POCSO एक्ट के उल्लंघन का सवाल उठाया था. इसी पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि इसमें POCSO एक्ट का उल्लंघन नहीं हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री इसी इलाके के हैं और लोगों से उनका पारिवारिक रिश्ता बन जाता है. उन्होंने कहा कि रिश्ते के हिसाब से भी मुख्यमंत्री परिवार से मिलने गए होंगे.
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद बिहार के मुख्यमंत्री हैं, ऐसे में फोटो सामने आने को POCSO एक्ट का उल्लंघन बताना सही नहीं है. उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है, इसलिए इस तरह की बातें की जा रही हैं.
मंत्री ने मीडिया को सलाह दी कि किसी वीडियो को देखकर तुरंत खबर नहीं चलानी चाहिए. पहले उसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कई बार जब लोग वीडियो की सच्चाई तक पहुंचते हैं तो मामला कुछ और निकलता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की बच्चियों में कोई डर नहीं है और वे खुलेआम घूम रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चियों को अकेले घूमने की ताकत दी है. मंत्री के मुताबिक बिहार में सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया कई बार चीजों को आपस में जोड़कर बड़ा करके दिखाती है.








