डेस्क- 15 वर्षों से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने वाले 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ ‘आकाश’ को पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने गिरफ्तार कर लिया है.
असीम मंडल उर्फ ‘आकाश’ को पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर से गिरफ्तार किया है. आकाश को गुरुवार सुबह पटाशपुर के नैपुर इलाके से पकड़ा गया.असीम मंडल की ससुराल पटाशपुर में है और वह हाल ही में एक व्यक्ति की मदद से भेष बदलकर वहां पहुंचा था.
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई के बाद स्थानीय जिला पुलिस ने फिलहाल मामले पर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. जांच एजेंसियां गिरफ्तारी के बाद उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस का दावा है कि असीम मंडल के पास से 2 बैग, कुछ किताबें और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं. इन सामानों की भी जांच की जा रही है.असीम मंडल उर्फ आकाश के खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर असीम मंडल की गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने कोलकाता पुलिस STF के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्रवाई की सराहना करते हुए दावा किया कि STF ने CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी के सदस्य और वेस्ट बंगाल स्टेट कमेटी-1 के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश को पटाशपुर के ललाट इलाके से गिरफ्तार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








