सीवान- सीवान के हेतिमपुर पंचायत के भलूई गांव में मोबाइल देने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी मां पर तेजधार टांगी से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान सनौवर मियां की पत्नी सलमा सितारा बेगम (50) के रूप में हुई है.
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
बताया जाता है कि सनौवर मियां का पुत्र दाउद अली उर्फ अनवर अपनी मां से मोबाइल मांग रहा था. मां ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आक्रोशित अनवर ने घर में रखी तेजधार टांगी से अपनी मां पर हमला कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमले में सलमा सितारा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गयीं. बताया गया कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही जामो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हत्या के आरोपी दाउद अली उर्फ अनवर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








