डेस्क- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर हमला के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता गुस्से में हैं. पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का घेराव करने और उनके घर पर धरना देने की चेतावनी दी है.
ममता बनर्जी ने गुरुवार को फेसबुक पर करीब 29 मिनट तक लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल की भाजपा सरकार और कोलकाता पुलिस पर जमकर हमला बोला.
ममता ने कहा- भाजपा के गुंडों ने कोलकाता पुलिस को विश्वास में लेकर हमारे दस्तावेज और उपकरण लूट लिये. हमारे कार्यालय में तोड़फोड़ की. हमारे 4 लोगों को ऑफिस में बंधक बना लिया. उनको टॉर्चर किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कोलकाता में हमारे पार्टी कार्यालय में की गयी तोड़फोड़ की हम निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोलकाता में कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो सोचिए, ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी.
उन्होंने आगे कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस पर हमले नहीं रुके, तो हम नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं के आवास के बाहर धरना देंगे. उनका घेराव करेंगे.
ममता बनर्जी ने शेक्सपीयर थाना की पुलिस और बंगाल पुलिस को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि शेक्सपीयर थाना के साथ-साथ बंगाल के कई और पुलिस थाने हैं, जिनकी गतिविधियों को वह अपनी डायरी में नोट कर रहीं हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के 2 सांसदों महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये.
उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमले भाजपा ने करवाये हैं. महुआ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि शेक्सपीयर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी, लेकिन 2 घंटे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.








