पलामू- पलामू में सोन नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. बुधवार की सुबह 6:00 बजे पलामू के हुसैनाबाद में सोन नदी खतरे के निशान 208 सेंटीमीटर अधिक थी.
दरअसल, सोन नदी पर उत्तर प्रदेश के रिहंद के इलाके में बने डैम का गेट खोला गया है. जिसके कारण जलस्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है. सोन नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी उत्तरी कोयल भी पूरी तरह से उफान पर है. इस कारण सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.
सोन नदी पलामू के हैदरनगर और हुसैनाबाद प्रखंड से होते हुए बिहार के इलाके में दाखिल हो जाती है. सोन नदी के डीला (नदी की दो धाराओं के बीच का स्थान)में बड़ी संख्या में आबादी रहती है, जिन्हें प्रशासन ने बाहर निकाल लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जबकि डीला में लोगों को जाने से रोका गया है. वहीं पलामू के मोहम्मदगंज में बने डैम का 40 गेट को भी खोल दिया गया था. करीब 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.
सोन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी की वजह से हाई अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में निगरानी रखी जा रही है. माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है. लोगों से सोन नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की गई है.
पलामू से सटे हुए गढ़वा के इलाके में भी हाई अलर्ट जारी है. गढ़वा में एहतियातन दो दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है. भारी बारिश के बाद पलामू में जनजीवन प्रभावित हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रामीण इलाकों की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है. बारिश के कारण पलामू के मेदिनीनगर के निचले इलाकों में पानी भर गया है. कई घरों में नदी और बारिश का पानी घुस गया है. जिसके कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है.








