पलामू- सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने वालों पर पुलिस अब सख्त है. इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पलामू से अबतक कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया है.
मार्च 2026 के बाद से पलामू पुलिस ने अब तक आधा दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की थीं. हालात को देखते हुए पलामू पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है और हथियार का फोटो अपलोड करने वालों को निशाने पर लिया है.
पुलिस ने युवाओं से हथियार को लेकर अपील भी जारी की है और कानूनी कार्रवाई भी कर रही है. पुलिस ने साफ बताया है कि पकड़े जाने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे करियर बनाने में बड़ी बाधा पैदा कर सकते हैं. अवैध हथियार के मामले में संबंधित युवक को सजा भी हो सकती है. आर्म्स एक्ट के मामलों में दो वर्ष के कारावास से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.
पलामू पुलिस ने हाल ही में अवैध हथियारों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है. ऑटोमेटिक हथियार की जानकारी देने पर 15 हजार रुपये, देसी कट्टा की जानकारी देने पर 5 हजार रुपये और बड़े हथियार की जानकारी देने पर 20 हजार रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस युवाओं से अपील कर रही है कि वे सोशल मीडिया का सकारात्मक इस्तेमाल करें और अवैध हथियारों से दूर रहें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








