मोतिहारी- बिहार के मोतिहारी में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक पोखर में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं.
प्रशासन और गोताखोरों की मदद से अब तक 4 शवों को बरामद कर लिया है, जबकि पांचवें शव की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा है.
मृतक महिला की पहचान मोतिहारी जिले के बाभनौली पंचायत निवासी धर्मेन्द्र महतो की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों हड़कंप मच गया. सूचना के बाद अरेराज के अंचलाधिकारी और गोविंदगंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला अपने बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा काटने गई थी और उसी दौरान किसी कारणवश सभी पोखर में डूब गए.
पुलिस ने सभी बरामद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. गोविंदगंज थाना प्रभारी सचितानंद पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








