लातेहार- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते हुए मनिका प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पंचायत सेवक लाभुक से चबूतरा निर्माण योजना की राशि भुगतान के बदले रिश्वत ले रहा था.
मिली जानकारी अनुसार, मनिका प्रखंड के रांकीकला पंचायत की रहने वाली लाभुक प्रतिमा देवी के नाम से चबूतरा निर्माण की एक योजना स्वीकृत हुई थी. योजना की प्राक्कलित राशि 80 हजार रुपए थी.
योजना का कार्य पूर्ण होने के बाद राशि भुगतान के लिए लाभुक, पंचायत सेवक के पास पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रही थीं, लेकिन पंचायत सेवक की ओर से राशि भुगतान के बदले 10 हजार रुपए की मांग की जा रही थी. बिना पैसे लिए पंचायत सेवक भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने को तैयार नहीं था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद मजबूरी में लाभुक महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी की टीम से की. शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने अपने स्तर से मामले की छानबीन की तो आरोप पूरी तरह सही पाए गए. इसके बाद अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने लाभुक महिला को पैसे देकर पंचायत सेवक के पास भेजा.
जैसे ही पंचायत सेवक ने रिश्वत की राशि ली वैसे ही आसपास खड़ी एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को पकड़ लिया. जब उससे पैसे का मिलान किया गया तो निगरानी टीम द्वारा दिए गए केमिकल लगे पैसे पकड़े गए. जिसके बाद निगरानी टीम ने पंचायत सेवक को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








