पटना- बिहार बंद हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत पांच लोगों को मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सभी को मुक्त किया. तेज प्रताप यादव पर दंगा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था.
दरअसल, गांधी मैदान थाने में तेजप्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा भड़काने व कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया था और देर रात बेऊर जेल भेज दिया था. जेल में रहने के दौरान तेजप्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी.
प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर बिहार सरकार ने भी सभी प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्णय लिया. वहीं, तेजप्रताप यादव की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








