चतरा- एसपी आवास के सामने मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई है. गोली लगने से एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना में एक प्राइवेट गार्ड पर दूसरे प्राइवेट गार्ड को गोली मारने का आरोप है. गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया.
घटना की सूचना पर सिमरिया एसडीपीओ, टंडवा एसडीपीओ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास खड़ी कार चतरा में बाईपास निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक और गया निवासी रॉकी यादव की है. पुलिस ने उक्त वाहन को भी जब्त कर लिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








