रांची- सोनम वांगचुक के समर्थन में और साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी रांची में विभिन्न छात्र-युवा संगठनों और वामपंथी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया. .
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है तथा सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्वरूप दिया जाएगा. उनका कहना था कि छात्रों के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.








