रांची- श्रावणी मेले में कांवरियों और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह के मुताबिक, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रांची से भागलपुर के बीच दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये दोनों स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट से चलेंगी जिससे यात्रियों को सफर में बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि श्रावणी मेले के दौरान बिहार-झारखंड के रेल रूटों पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है।
रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ रांची बल्कि मुरी, बोकारो, बरकाकाना और हजारीबाग के श्रद्धालुओं को भी भागलपुर और सुल्तानगंज जाने के लिए कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








