पटना- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेंगे. पहले पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.
अभिषेक कुमार ने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का हवाला पारिवारिक कारण बताया है. अभिषेक कुमार सिन्हा के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदल गया है. अब सभी की नजर बीजेपी के अगले उम्मीदवार और पार्टी की रणनीति पर टिकी हुई है.
बता दें बीजेपी ने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा को बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था. यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. हालांकि, अब पार्टी की ओर से इस सीट पर नए उम्मीदवार को उतारने की संभावना जताई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








