पटना- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. जन सुराज पार्टी और आरजेडी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. प्रशांत किशोर के उम्मीदवार बनने से यह हॉट सीट बन गई है.
बीजेपी ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. वह भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष हैं. दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. मंडल मंत्री और महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं.
बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार ‘बंटी’ कायस्थ जाति से आते हैं. वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और लंबे समय से उन्होंने नितिन नवीन के साथ काम किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनने के बाद बधाई दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से श्री अभिषेक कुमार जी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण एवं जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा आप विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे.’
बता दें जन सुराज पार्टी ने रविवार को ही उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है. प्रशांत पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे. आरजेडी से रेखा गुप्ता उमीदवार हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








