पटना- प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसका ऐलान जन सुराज चीफ मनोज भारती ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर रविवार को किया.
हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. अभी नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य हैं. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
बांकीपुर सीट पिछले 40 से 45 सालों से बीजेपी का एक अटूट गढ़ रही है. जब से बांकीपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आई है, तब से लगातार बांकीपुर पर भाजपा का कब्जा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नितिन नवीन लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे. यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.
निर्वाचन आयोग ने यहां 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना की घोषणा की है. इस सीट पर प्रशांत किशोर की अग्निपरीक्षा होगी. प्रशांत किशोर अब तक पर्दे के पीछे रहकर कई दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाते रहे हैं.
बता दें जनसुराज की स्थापना के बाद प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार में पदयात्रा की, लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव में स्वयं चुनाव नहीं लड़ा था. अब बांकीपुर से उनकी उम्मीदवारी को उनके प्रत्यक्ष राजनीतिक करियर की शुरुआत माना जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








