डेस्क- इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच रविवार (21 जून) को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी पारी से आलोचकों को करारा जवाब दे दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए।
उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। हालांकि वैभव अपने शतक से जरूर चूक गए पर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया.वैभव ने इस मैच में महज 11 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अरच्चिगे ने भारत-ए को पहली सफलता दिलाते हुए वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत किया। अरच्चिगे की फ्लाइटेड गेंद पर सूर्यवंशी ने मिड-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह नहीं आई और विजयकांत वियासकांत ने कैच लपक लिया। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।
वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी।








