पटना- भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर सवाल उठने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. अब जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
संजय झा ने कहा कि सामने आया वीडियो संदेह पैदा करता है. उन्होंने कहा कि चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाना त्वरित कार्रवाई है, लेकिन निलंबन पर्याप्त नहीं है. मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय झा ने कहा कि सरकार जब यह कहती है कि कोई अपराधी नहीं बचेगा, तो यह बात केवल अपराधियों तक सीमित नहीं है. यदि कोई पुलिसकर्मी भी अपराध करता है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की.
बता दें कि 17 जून को बिलौटी गांव में मुठभेड़ के दौरान भरत तिवारी का एनकाउंटरहुआ. जिसमे उसकी मौत हो गयी. वहीं एनकाउंटर मामले में विवाद बढ़ने पर सम्राट चौधरी ने मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया है.








