पटना- विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का मिला 15 दिनों का अल्टीमेटम खत्म हो गया है. उनको 16 जून तक बंगला खाली करना था. समय सीमा समाप्त होने के बाद अब उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर एक महीने का वक्त मांगा है.
मिली जानकारी अनुसार, राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आधिकारिक पत्र लिखकर एक महीने की मोहलत मांगी है. उन्होंने कहा कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है. लिहाजा मंत्रालय से गुजारिश है कि बंगला खाली करने के लिए उनको एक महीने का अतिरिक्त समय दिया जाए.
पूर्व सीएम ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर 10 सर्कुलर रोड में लालू यादव के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है, क्योंकि उनको इन्फेक्शन का डर रहता है. राबड़ी ने आगे कहा कि नई जगह भी ऐसी ही व्यवस्था होने जाने के बाद वह नए आवास में शिफ्ट होंगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. दिसबंर 2022 में उन्होंने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था.
उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया था. अभी हाल में वह चेकअप कराने वहां गए भी थे. उससे पहले अगस्त 2014 में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ओपन पार्ट सर्जरी और सितंबर 2024 में इसी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








