पटना- लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पूरी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा दी है। सुरक्षा लौटाते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अगर अब उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके लिए बिहार सरकार ज़िम्मेदार होगी।
सोमवार को बिहार लौटते ही तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में उनके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी।
दरअसल, बिहार की सियासत में सुरक्षा कटौती और सरकारी बंगला को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सांसद मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब लालू परिवार के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस लौटा दी हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज प्रताप यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि, “जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी।
अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








