रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के तमाड़ मे स्थित प्रसिद्ध दिऊड़ी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दिऊड़ी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का मंदिर समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने मां दिऊड़ी के दरबार में मत्था टेककर विशेष पूजा-अर्चना की.
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का मंदिर समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया. इसके बाद दोनों ने मां दिऊड़ी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुखद भविष्य, विकास और खुशहाली की कामना की.
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रांची उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी और बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.








