बिहार- औरंगाबाद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा उस समय हुआ जब अरवल जिले के प्रसिद्ध मधुसरवा मेला से पूजा-अर्चना कर लौट रही कार सामने चल रहे बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतक उपहारा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के निवासी थे. मृतकों की पहचान ममता देवी (45 वर्ष), उनकी पुत्री चुलबुल कुमारी (14 वर्ष) और खुशी कुमारी (18 वर्ष) के रूप में की गई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक हुई मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल है.
इस भीषण टक्कर में कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुस्कान कुमारी, समर कुमार एवं संगीता देवी के रूप में हुई है.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुस्कान कुमारी और समर कुमार की हालत को अत्यधिक चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई. पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.








