बेतिया- पश्चिम चंपारण जिले में रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार धर्म कुमार और करण कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ अमवा मझार के पास गंडक नहर किनारे घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक मोबाइल से वीडियो और रील बना रहे थे।
इसी दौरान धर्म कुमार और करण कुमार नहर के किनारे खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नहर के गहरे पानी में जा गिरे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक पानी में गिरते ही तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज धारा के कारण कोई भी उनके पास नहीं पहुंच सका।
देखते ही देखते दोनों युवक पानी में लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर दोनों युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की मदद से कई घंटों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में मातम पसर गया। मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।








