रोहतास- रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है. घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक गांव में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है. जिसके बाद सूचना के आधार पर संझौली पुलिस की टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची.
पुलिस की मौजूदगी देखते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया. इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमले के दौरान एक पुलिस अधिकारी के माथे में चोट लग गई. घायल अधिकारी का तत्काल इलाज कराया गया. हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए हालात को नियंत्रित कर लिया.
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. हमले के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है.
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








