गिरिडीह- जामताड़ा पंचायत अंतर्गत पिपराडीह ओवरब्रिज के समीप शनिवार को सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. मृतकों में खाखीकला निवासी अब्बू हयात और उसका छह वर्षीय पुत्र अमीनुल की मौत हो गई. जबकि अब्बू हयात की पत्नी रूबेना खातून तथा पुत्री अलीना परवीन घायल है.
देवघर से रांची जा रही एक कार ने बाइक को धक्का मार दी. बाइक को धक्का मारने के बाद कार ने सामने से आ रही एसयूवी को धक्का मारा और पलट गई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई.
जबकि बाइक चला रहे पिता की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के दौरान हो गई. मृतकों में खाखीकला निवासी अब्बू हयात और उसका छह वर्षीय पुत्र अमीनुल की मौत हो गई. जबकि अब्बू हयात की पत्नी रूबेना खातून तथा पुत्री अलीना परवीन घायल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि चिकित्सक ने अमीनुल को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल अब्बू को रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाने के दौरान अब्बू ने भी दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है.
इस घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और थाना पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








