पटना- सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था. इस अल्टीमेटम के बावजूद राबड़ी देवी आवास खाली करने को तैयार नहीं है. अब खबर है कि फिलहाल उनको 15 दिनों की मोहलत मिल गई है.
बिहार सरकार में 10 सर्कुलर रोड आवास को पशुपालन मंत्री के नाम से आवंटित कर दिया है. सरकार द्वारा जारी पत्र में मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड आवास आवंटित किया गया है.
राबड़ी देवी किसी भी सूरत में 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने को तैयार नहीं है. सचिवालय थाना डीएसपी और मजिस्ट्रेट ने राबड़ी देवी आवास के अंदर जाकर नोटिस थमाया है और 15 दिनों के अंदर खाली करने की बात कही गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार के रुख पर राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को पहले 21 हार्डिंग रोड आवंटित किया गया था.
उन्होंने कहा कि पशुपालन मंत्री को यह बताना चाहिए कि पूर्व में जो आवास उन्हें आवंटित किया गया था, उसमें वह क्यों नही शिफ्ट हुए? क्या एनडीए सरकार दलित कार्ड खेल रही है. 10 सर्कुलर रोड आवास राबड़ी देवी के नाम आवंटित रहना चाहिए, क्योंकि वह उस आवास का हकदार हैं.
इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राबड़ी देवी को आवास कर देना चाहिए. वे कहते हैं, ‘राबड़ी जी के लिए शानदार आवास आवंटित किया गया है और उस आवास को शानदार तरीके से डेवलपिंग किया गया है. सरकार की फैसले को उनको मनाना चाहिए और आवंटित आवास में शिफ्ट करना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आवास खाली नहीं करने पर राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आखिर सरकारी आवास को लेकर राबड़ी देवी को इतना मोह क्यों है?
उन्होंने कहा कि कौटिल्य नगर में महुआ बाग में किला है, फिर भी एक घर लिए वह बेचैन हो रही हैं. प्रधानमंत्री आवास किसी गरीब को मिल जाए, इसके लिए लड़ते तो कोई बात था.
10 नंबर में कोई खजाना या कारखाना है. जमीन का कोई डीड है क्या कोई जेवर जेवरात है? क्या कारण क्या है. आज हमलोगो का मकान बदल दिया जाय तुरंत हट जायेंगे. चुनाव जीतेंगे तो सरकारी आवास में रहेंगे नहीं तो चले जाएंगे.








