डेस्क- सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल के कोर्ट मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी ने दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही कहा कि 48 घंटे में अपराधी पकड़े नहीं गये, तो जल उठेगा बंगाल.
पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि अभिषेक बनर्जी की आवाज को दबाने की एक सोची-समझी साजिश थी.
धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक दावा किया कि सोनारपुर में केवल नारेबाजी नहीं हुई. अभिषेक बनर्जी को धक्के देकर जमीन पर गिरा दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह एक सांसद की गरिमा और सुरक्षा पर सबसे बड़ा प्रहार है. उन्होंने कहा कि बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज से पहले किसी सांसद के साथ ऐसा बर्बर व्यवहार नहीं देखा गया. इससे राज्य की जनता में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है.
टीएमसी नेताओं का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही तृणमूल कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. अब यह हमला सीधे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है.
धरना प्रदर्शन के दौरान तृणमूल नेताओं ने इस हमले के पैटर्न पर भी सवाल उठाये. कहा कि जब अभिषेक बनर्जी एक शोक संतप्त परिवार से मिलने गये थे, तो वहां पहले से ही हथियारों और पत्थरों के साथ हमलावर कैसे मौजूद थे? नरेंद्रनाथ ने मांग की कि हमलावरों की पहचान केवल सीसीटीवी से न हो, बल्कि इस साजिश के पीछे के असली मास्टरमाइंड को बेनकाब किया जाये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








