पटना- बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले को लेकर पटना में राजद ने प्रदर्शन किया। राजद की महिला कार्यकर्ता राजद दफ्तर से इनकम टैक्स के लिए निकलीं। वहां उन्होंने सीएम का पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जमुई कांड के आरोपी का फुल एनकाउंटर होना चाहिए। बिहार में गरीबों के घर पर बुलडोजर तो चल जाता है, लेकिन ऐसे आरोपियों के घर पर कब बुलडोजर चलेगा।
राजद नेताओं का आरोप है कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पार्टी की ओर से जमुई की घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की मांग की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सीएम ने कहा कि रात 12 बजे भी ऐसी घटना होगी तो इस्तीफा दे देंगे। आज तीसरी सुबह है, कब इस्तीफा देंगे।
सरकार पर बिहार की जनता को विश्वास नहीं है। जमुई की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। इससे भी ज्यादा शर्मनाक है ऐसे गंभीर मामले पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का बयान।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








