पटना- बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को लेकर हलचल बढ़ती नजर आ रही है. इसे खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को पटना पुलिस की टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंची और बंगला खाली कराने के सरकारी आदेश की जानकारी दी.
इससे पहले राबड़ी देवी का बयान सामने आया था जिसमे उन्होंने कहा था कि यदि सरकार चाहती है तो फोर्स भेजकर आवास खाली करा सकती है.
उनके इस बयान के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया. सचिवालय डीएसपी अन्नू कुमारी पुलिस बल के साथ आवास पर पहुंचीं. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी आवास के बाहर तैनात रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों के अनुसार, सचिवालय डीएसपी अन्नू कुमारी आवास के भीतर गईं और राबड़ी देवी से मुलाकात कर सरकार के आदेश की जानकारी दी. हालांकि बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मुलाकात में हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया.
सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी ने आवास खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है. हालांकि इस संबंध में प्रशासन या राबड़ी देवी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
बहरहाल राबड़ी देवी निर्धारित समय में आवास खाली करती हैं या नहीं. यह देखने वाली बात होगी। साथ ही आगे प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








