रांची- रिम्स के एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव उनके घर से ही बरामद किया गया है. डॉक्टर की पहचान 32 वर्षीय डॉक्टर सानू सनल बरवार के रूप में हुई है. डॉ. सानू की मौत कैसे हुई इसके लिए रांची के रिम्स में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया है.
डॉ. सानू सनल बरवार रिम्स के सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र थे और रांची के नगड़ी के निवासी थे. सानू के मित्रों ने बताया कि शनिवार की सुबह में यह सूचना मिली कि वह सोकर उठे ही नहीं हैं. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में घर से नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
रिम्स के पीआरओ ने बताया कि डॉ सनल सानू बरवार रिम्स के सर्जरी पीजी 2014 बैच के छात्र थे. वे बेडो CHC के चिकित्सा पदाधिकारी थे और उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर थे. वे अपने आवास पर मृत पाए गए. पहले उन्हें रिंची हॉस्पिटल ले जाया गया था,फिर उन्हें रिम्स लाया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि डॉक्टरों की देखरेख में शव पोस्टमार्टम करवाया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.








